अवैध कोयला लदे पांच हाइवा जब्त, SISF और CISF की संयुक्त कार्रवाई

Advertisements

टंडवा (चतरा) : एसआईएसएफ एवं सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मगध परियोजना के ओझा टोला से अवैध कोयला लदे पांच हाइवा जब्त किये गये हैं। जब्त किये गये हाइवा में एक वाहन का नंबर भी नहीं है। इस कार्रवाई के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में सीआईएसएफ की तैनाती के बाद से अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जवान इससे पहले भी कई बार अवैध कोयला पकड़ चुके हैं। इसी क्रम में एसआईएसएफ और सीआईएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर पांच हाइवा जब्त किये।सुरक्षा बलों की ओर से मगध और आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई पर लगातार नजर रखी जा रही है। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है।

About The Author

See also  मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 18 नवंबर को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

You may have missed