संभल में प्रेमिका से शादी की चाहत रखने वाली बहन की गला दबाकर हत्या, भाई ने खुद पुलिस को दी सूचना

0
Advertisements

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मतवाली पट्टी जग्गू गांव में एक 19 वर्षीय युवती रूपजहां की उसके ही बड़े भाई द्वारा हत्या कर दी गई। यह घटना प्रेम संबंध और शादी की इच्छाओं को लेकर सामने आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, रूपजहां अपने गांव के एक 22 वर्षीय युवक शिवम से प्रेम संबंध में थी। दोनों का विवाह करने का इरादा था, लेकिन परिवार और समाज के विरोध के कारण विवाद चल रहा था। रूपजहां कुछ समय पहले अपने प्रेमी के रिश्तेदारों के घर अमरोहा जिल्ले में भी रुकी थी। उसके बाद परिजन और गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर उसे घर वापस बुला लिया था।घटना की रात जब घर पर केवल रूपजहां और उसका भाई जाले आलम मौजूद थे, तब बड़ा भाई गुस्से में आकर कथित रूप से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई ने खुद ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी और अपनी गिरफ्तारी को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं अन्य कोई इस घटना में शामिल तो नहीं था। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल देखा गया है, और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह मामला “ऑनर किलिंग” की जघन्य घटना के रूप में सामने आया है, जिसमें परिवार के विरोध के चलते प्रेम संबंध की वजह से एक युवती की जान चली गई। पुलिस जल्द से जल्द विस्तृत जांच रिपोर्ट जारी करेगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed