डिमना रोड की मोबाइल दुकान में बम का डर दिखाकर रंगदारी मांगने का आरोप, युवक हिरासत में
Advertisements

जमशेदपुर : ओलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में 05.10.2026 को बम का भय दिखाकर रंगदारी मांगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही ओलीडीह ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी उमंग कुमार वत्स को वहीं से हिरासत में ले लिया।
Advertisements

Advertisements

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग की जांच करने पर उसमें Portronics कंपनी का Bluetooth Speaker मिला। पुलिस के अनुसार, इसी उपकरण का इस्तेमाल दुकान मालिक और स्टाफ को डराने के लिए किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


