मानगो में उपासना देवी परिवार के सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर की मिशाल कायम , बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है दुर्गापूजा का उत्सव

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  मानगो निवासी उपासना देवी ने अपने घर में ही मां दुर्गा की मूर्ति बैठाकर दुर्गापूजा का उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मना रही है। मां दुर्गा की मूर्ति के साथ साथ भगवान गणेश , माता लक्ष्मी, मां सरस्वती और कार्तिक भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई है। उपासना देवी ने अपने परिवार के सहयोग से अपने घर में ही दुर्गापूजा बड़े ही उत्साह से मना रही है। पहली तिथि से ही बिरेंद्र उपाध्याय सुबह शाम माता की विधिवत मंत्रोचारण के साथ पूजा के बाद आरती की जा रही है। दुर्गापूजा में परिवार के सदस्यों में किशन, प्रेम, सुनीता, आएशा बहुत ही लग्न और श्रद्धा भाव से पूजा में सहयोग कर रहे हैं। वही मां के दरबार में शहर की कवयित्री अंकिता सिन्हा नवरात्र के पहले ही दिन से माता की उपासना और पूजा अर्चना कर रही है। उपासना देवी के घर में आयोजित दुर्गापूजा में माता वैष्णो देवी की दर्शन के लिए भक्तों का आना जाना लगे रहता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अस्पताल में अचानक पहुंचे DC, अव्यवस्था देख भड़के… लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

You may have missed