त्योहारों से पहले ट्रेनों में मारामारी, 100 पार वेटिंग; कई गाड़ियों में ‘नो रूम’

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व से पहले ही टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटों की भारी कमी शुरू हो गई है। अक्टूबर की यात्राओं के लिए कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है और कुछ गाड़ियों में टिकट ‘रिग्रेट’ भी हो रहे हैं। खासकर 10 से 30 अक्टूबर के बीच बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई दूरंतो, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस के स्लीपर व थर्ड एसी में ‘नो रूम’ की स्थिति बनने लगी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी की वेटिंग 3 से 8 तक है, जबकि 16 अक्टूबर को सेकेंड एसी में ‘रिग्रेट’ हो चुका है और थर्ड एसी की वेटिंग करीब 130 तक पहुंच गई है। गीतांजलि एक्सप्रेस में 1 से 23 अक्टूबर के बीच सेकेंड एसी की वेटिंग 38, थर्ड एसी की 21 से 56 और स्लीपर की 58 से 64 तक है, जबकि 15 और 16 अक्टूबर को यह 140 के पार चली गई है। राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 19 अक्टूबर को वेटिंग 122 है और 16 अक्टूबर को सभी श्रेणियों में ‘रिग्रेट’ हो चुका है। लंबी वेटिंग के बीच यात्रियों के लिए अब तत्काल कोटा और रेलवे की पूजा स्पेशल ट्रेनों पर ही उम्मीद टिकी है।

About The Author

You may have missed