गिरफ्तारी के एक महीने बाद बड़ी कार्रवाई, जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता निलंबित

Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद निलंबित कर दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार को निलंबन की अधिसूचना जारी की। जेपीएससी से जुड़े मामले की जांच कर रही सीआईडी ने उन्हें 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हैं। गिरफ्तारी के बाद भी निलंबन नहीं हुआ था, क्योंकि काफी समय तक मामले की आधिकारिक सूचना कार्मिक विभाग को नहीं मिली थी। सामान्य तौर पर किसी सरकारी सेवक के गिरफ्तार होने या 48 घंटे न्यायिक हिरासत में रहने पर निलंबन का प्रावधान है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

श्वेता गुप्ता झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और पहले भी दो साल से अधिक समय तक जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक रह चुकी हैं। बाद में उनका तबादला खाद्य आपूर्ति विभाग में किया गया था। वहां योगदान नहीं देने पर कार्मिक विभाग ने उन्हें पत्र भेजा, जिसके बाद उन्होंने योगदान दिया। इसके तुरंत बाद उन्हें फिर से 15 दिनों के लिए जेपीएससी में प्रतिनियुक्त किया गया। इस प्रतिनियुक्ति के महज 13 दिन बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

About The Author

See also  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों पर उठी मांग, बीडीओ से जल्द निष्पादन की अपील

You may have missed