भारत को परम वैभव के शिखर पर देखना है तो हमें अपने फ़र्ज़ एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना ही होगा – काले

Advertisements

जमशेदपुर – 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने नमन कार्यालय सहित युवा शक्ति क्लब सिंघाड़ा गोलचक्कर मैदान, बर्मामाइंस, अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जमशेदपुर शाखा, तार कंपनी, जंबू अखाड़ा, भालूबासा, देवनगर, बाराद्वारी आदि स्थानों में ध्वजारोहण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा महान राष्ट्रीय पर्व है। संविधान के सृजन एवं इसके पालन से ही देश की आजादी का मूल लक्ष्य हमने हासिल किया।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि हमारे राष्ट्रीय पर्व हमें अवसर देते हैं कि हम आत्म अवलोकन करें कि हम अपने राष्ट्रीय दायित्वों के पूर्ति हेतु कितने सजग एवं सचेत हैं ? राष्ट्र के निर्माण और विकास में हमारी कितनी सहभागिता रही ? जन शक्ति ही लोकतंत्र का प्राण तत्व है इसलिए हर नागरिक में दायित्व बोध का होना ही उस राष्ट्र समुन्नति के पथ को सुनिश्चित करता है।

श्री काले ने इस अवसर पर आह्वान किया कि हम देश की सामाजिक समरसता को कायम रखते हुए सुदृढ, सशक्त, सम्पन्न भारत के निर्माण में अपना अधिकतम योगदान देने का संकल्प लें।

इस मौके पर राजेश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने के लिए राष्ट्रीयता की भावना बहुत आवश्यक है। राष्ट्रवाद या राष्ट्रीयता एक ऐसी वैचारिक शक्ति है, जो राष्ट्र के लोगों को चेतना से भर देती है एवं उनको संगठित कर राष्ट्र के विकास हेतु प्रेरित करती है तथा उनके अस्तित्व को प्रामाणिकता प्रदान करती है

See also  सोना देवी विश्वविद्यालय में 30 एवं 31 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि भारत देश हर जगह, हर वर्ग एवं हर स्तर पर बदलाव की अनुभूति कर रहा है लेकिन आज की युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति को संजोकर रखना प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए

इस कार्यक्रम का मंच संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने किया

इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर नमन कार्यालय में झंडोत्तोलन के दौरान मुख्य रूप से सूखविंदर सिंह निक्कू, राघवेन्द्र शर्मा, वरुण कुमार, जसवंत सिंह भोमा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नवनीत कुमार सिंह, डॉ अवध बिहारी पुरान, राधेश्याम तिवारी, प्रभात शंकर तिवारी, राकेश पाण्डेय, अखिलेश कुमार सिंह । इनके अलावा संतलाल पाठक, अखिलेश पांडेय, बिपिन झा, राजू मारवाह, जोगिंदर सिंह जोगी, हरजिंदर सिंह निक्के, परमिंदर सिंह काले, रामकेवल मिश्रा, चुन्नू, उपेन्द्र कुमार, संदीप सिंह पप्पू, बलदेव रजक, मिष्टु सोना, अनीशा सिन्हा, नीतू दुबे, डी मनी, किरण देवी लख्खी कौर, सीमा दास, बंदना नामता, काकुली मुखर्जी, मीना, सीमा शर्मा, आरती मुखी,जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, संतोष यादव, विक्रम ठाकुर, शेखर मुखी, सुमन कुमार, रंजीत कुमार, बबलू, विकास गुप्ता, सूरज पाल, शुरू पात्रों, सुदेश मुखी, धीरज चौधरी, कार्तिक जुमानी, विक्की तारवे, मोहन दास, राजू कुमार, विवेक कांमत, रामा राव, सूरज चौबे, अमरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, विक्रम सिंह, प्रेम करन पांडे,मनू ढोके, राकेश, प्रशनजीत एवं अन्य मौजूद रहे‌।

About The Author

You may have missed