बिना नंबर की कार से अंग्रेजी शराब की भारी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि इंजीनियरिंग कॉलेज बसौरा के पास खड़ी कार को दो लोग चलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन गिरफ्तार कर पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनिल कुमार साहू (30) और अरसद अंसारी (24) बताया, जो रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कार की तलाशी में 146 बोतल रॉयल चैलेंज (750 ml), 72 बोतल सिग्नेचर (750 ml) और 48 बोतल रॉयल चैलेंज (375 ml) अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

See also  अपहृत युवक की बरामदगी के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, माराफारी पुलिस ने भेजा जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed