रंगदारी केस में सांसद की मुश्किलें बरकरार, कोर्ट में सुनवाई—बढ़ी कानूनी टेंशन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन और रंगदारी मांगने के मामले में सांसद ढुलू महतो से जुड़ी याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। यह सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई, जिसमें उनकी ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन पर विचार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मामले में बताया गया कि धनसार थाना में दर्ज केस में कई आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है। वहीं राजगंज में एक फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में भी केस दर्ज कर आरोप पत्र समर्पित किया गया है। सुनवाई के दौरान सांसद स्वयं उपस्थित नहीं हुए और उनकी ओर से प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया गया।

See also  पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले चाबी मिल जाएगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed