भारी बारिश के बीच अचानक गिरी घर की दीवार, बाल-बाल बचे बच्चे; बाइक भी चकनाचूर

Advertisements

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र की टांगराईन पंचायत के टांगराईन गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वार्ड सदस्य रानी माझी के घर की दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। हादसे के वक्त घर में मौजूद बच्चे दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाहर निकल गए, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दीवार के मलबे में रानी माझी के पुत्र और झारखंड मुक्ति मोर्चा के टांगराईन पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ माझी की फैशन प्रो बाइक दब गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद प्रभावित परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है। परिवार ने घटना की जानकारी पंचायत सचिव और स्थानीय राजस्व कर्मचारी को दे दी है, ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके।

About The Author

See also  झारखंड में 3 अक्टूबर को बड़े मौसम बदलाव के आसार नहीं, IMD ने रखा 'नो वार्निंग' श्रेणी में

You may have missed