होटल गेस्ट वेरिफिकेशन सुविधा हुई लॉन्च, एसएसपी ने सभी प्रकार के सहयोग का दिया आश्वासन…

0
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और जिला पुलिस द्वारा तैयार ऑनलाइन होटल गेस्ट पुलिस वेरिफिकेशन सुविधा का बुधवार को वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुभारंभ किया. होटल रमाडा में आयोजित एक समारोह में इस नयी सेवा को पेश किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविश रंजन ने बताया कि जिला पुलिस ने नयी सेवा के तहत एक सेंट्रलाइज्ड ईमेल आईडी जारी किया है. जिसके तहत होटल संचालक गेस्ट संबंधित सारी जानकारी पुलिस को ईमेल के जरिये प्रदान कर सकेंगे. नई प्रणाली के लागू होने से अब होटल में आने वाले गेस्ट को पुरानी मैन्युअल प्रमाणिकरण प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा. जिससे अतिथियों और पुलिस दोनों का समय और परेशानी से राहत मिलेगा. उन्होंने कहा कि नई प्रणाली न केवल प्रक्रिया को सुगम बनाएगी, बल्कि शहर आने वाले अतिथियों के लिए अनुभव को भी सुधारेगी.


जिला पुलिस ने इसके लिए एक फोन नंबर के साथ नोडल अधिकारी को नियुक्त किया है. इस नंबर पर होटल गेस्ट किसी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकेंगे. इस अवसर पर जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन को सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में आर के दुग्गल, प्रभाकर सिंह, स्मिता पारिख सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed