झारखंड राज्य गौ सेवा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण… राज्य में बेहतर होगी गौशाला की स्थिति…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर/ रांची :- जमशेदपुर झारखंड राज्य गोसेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पद पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन जेएमएम से राजू गिरी ने आज पशुपालन भवन हेसाग हटिया रांची ऑडिटोरियम में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में जाकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन्होंने राज्य में लंबे काल से शासन किया है ।उन्होंने राज्य में गौशाला की हालत बद से बदतर करके रखा है। जो हमें दायित्व मिला है उन्हें हम चुनौती के रूप में स्वीकार कर रहे हैं और हर गौशाला को जो सुविधा मिलनी चाहिए उसके लिए हम लोग लगातार काम करते रहेंगे हमारे हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद है हम अपने केंद्रीय नेतृत्व को भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं जो भी हमें काम मिला है संगठन में उन्हें बखूबी निभाया है और यह काम भी हम बखूबी निभाने का प्रयास करता रहूंगा पूरा राज्य का भ्रमण करूंगा। बीजेपी वाले सिर्फ गौ माता की बात तो करते हैं। लेकिन क्या हालात है राज्य में गाय को लेकर वह किसी से छुपा नहीं है इस पर हम लोग विस्तार रूप से काम करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed