गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : गढ़वा जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हादसे में वाहन सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताया जा रहा है। अज्ञात ट्रक से टक्कर लगते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे घर में जा घुसा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो सवार सभी चारों लोग आपस में रिश्तेदार थे।

बताया गया कि सभी लोग उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित बिलासपुर गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मृतक पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र और विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव के निवासी थे। बेलचंपा गांव के पास पहुंचते ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

परिजनों का आरोप है कि तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मारी और हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

See also  भारी बारिश से उफान पर लोध फॉल, लकड़ी के पुल पर आवाजाही बंद; नियम तोड़ा तो ₹1000 जुर्माना

इस हादसे पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रामचंद्र चंद्रवंशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक घटना बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Thanks for your Feedback!