52 लाख से बनेगी हेरिटेज विलेज की बाउंड्री, विधायक ने किया शिलान्यास

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत स्थित चेंगजोड़ा रामदास टुडू हेरिटेज विलेज में रविवार को बाउंड्री निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब 52 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना का शिलान्यास घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। योजना का क्रियान्वयन जिला परिषद एवं डीएमएफटी मद से किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान भादो मुर्मू ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा कर की। इसके बाद विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने अतिथियों का आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। विधायक ने संवेदक को निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाने और उस पर योजना की कुल लागत तथा मजदूरी दर का स्पष्ट उल्लेख करने का निर्देश दिया।

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि हेरिटेज विलेज में बाउंड्री निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे हेरिटेज विलेज को व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा, सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। शिलापट्ट पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू का नाम अंकित है। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, मुखिया प्रफुल्ल हांसदा, बाबूलाल मुर्मू, सत्यजीत कुंडू, चंचल सरकार, महेश्वर महाली, मुकेश दंडपाठ, राजा सिंह, समरेश महात्रा, भुजंग टुडू, सतनारायण पुष्टि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे।

About The Author

You may have missed