नीरज सिंह बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार के तहत मिली जिम्मेदारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार के तहत नीरज सिंह को जदयू युवा मोर्चा का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सुबोध श्रीवास्तव ने नीरज सिंह को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले भर में युवाओं को संगठन से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

नीरज सिंह के मनोनयन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके मनोनयन से युवा विंग को नई ऊर्जा मिलेगी।

About The Author

See also  10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed