टाटा स्टील यूआइएसएल में बोनस वार्ता निर्णायक दौर में, इसके बाद होगा वेज रिवीजन समझौता

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) में कर्मचारियों के बोनस समझौते को लेकर वार्ता निर्णायक स्थिति में पहुंच गई है। कई दौर की बातचीत हो चुकी है और छुट्टियों के दिन भी एचआरएम से जुड़े अधिकारियों तथा यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के बीच हाइब्रिड मोड में चर्चा हुई है। इस बार बोनस पुराने फॉर्मूले के आधार पर तय किया जाएगा, जबकि अगले तीन वर्षों के लिए नया बोनस फॉर्मूला तैयार करने पर भी बातचीत चल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुराने फॉर्मूले में मुनाफा, सेफ्टी, कंप्लायंस कंप्लेंट, टॉप बॉक्स ओवरऑल, बॉटम बॉक्स ओवरऑल, टीएंडडी लॉस ओवरऑल, वाटर ओवरऑल, रिपीट कंप्लेंट, कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स, प्रोडक्टिविटी और एक्टिव एसजीए जैसे मानक शामिल हैं। इसी आधार पर इस वर्ष बोनस की राशि तय होगी। साथ ही अगले तीन साल के लिए बोनस का रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसके कारण समझौते में समय लग रहा है।

पहले बोनस और वेज रिवीजन समझौता एक साथ करने की तैयारी थी, लेकिन अब बोनस समझौता पहले और वेज रिवीजन बाद में करने की योजना है। हालांकि मैनेजमेंट ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। टाटा स्टील यूआइएसएल में वेज रिवीजन अभी लंबित है, जबकि टाटा स्टील में यह समझौता पहले ही हो चुका है। इससे यूनियन पर भी दबाव बना हुआ है।

About The Author

You may have missed