तड़के 4:30 बजे गूंजे गुरुवाणी के स्वर, समागम में उमड़ी आस्था

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा स्थित गुरुद्वारा साहिब में अमृत वेला परिवार द्वारा आयोजित 110वां ‘अमृत वेला समागम’ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही गुरुबाणी और कीर्तन की ध्वनि पूरे परिसर में गूंजती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बच्चों की सक्रिय उपस्थिति ने विशेष आकर्षण पैदा किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत तड़के 4:30 बजे कीर्तन से हुई, जहां ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से माहौल गूंज उठा। नन्हे हरजस सिंह की नियमित भागीदारी और लगन की सराहना की गई, जो पिछले दो वर्षों से लगातार समागम में शामिल हो रहे हैं। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस आयोजन के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था को दर्शाती है।

आयोजकों ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की योजना भी तय कर ली गई है। मंगलवार को बारीडीह गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार आयोजित होगा, जबकि 26 अप्रैल को बड़े स्तर पर समागम की तैयारी चल रही है। हर समागम में 200 से 300 श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और जून तक के कार्यक्रम पहले से तय किए जा चुके हैं।

See also  चांडिल में अमृत भारत स्टेशन और फ्लाईओवर के बीच दलमा इको सेंसिटिव जोन का पेंच, हाथी कॉरिडोर और ESZ नियमों पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed