नक्सलियों को आखिरी चेतावनी, एक महीने का अल्टीमेटम देकर डीजी ने किया साफ—सरेंडर नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements

चाईबासा : सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार ने झारखंड के सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में अब बहुत कम संख्या में नक्सली बचे हैं और उन्हें एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करना होगा, अन्यथा सुरक्षा बल निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बालिबा गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के दौरे के दौरान डीजी ने जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और अभियान की समीक्षा की। उन्होंने शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा सहित अन्य सक्रिय नक्सलियों से भी सरेंडर की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार इस समय इलाके में लगभग 45 से 50 नक्सली सक्रिय हैं।

डीजी दीपक कुमार ने यह भी संकेत दिया कि यदि निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं होता है तो अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार क्षेत्र में दबाव बनाए हुए हैं और जल्द ही सारंडा को नक्सल प्रभाव से पूरी तरह मुक्त करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

See also  IIIT के सक्षम ने रचा इतिहास, 1.25 करोड़ का मिला रिकॉर्ड पैकेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed