नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सचिव चुने गए

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के हरिणा क्षेत्र अंतर्गत बुनूडीह में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हीरो सिंह सरदार को अध्यक्ष और अभिषेक सरदार को सचिव चुना गया, जबकि कोकिल सरदार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में समिति से जुड़े युधिष्ठिर सरदार ने बताया कि अगले तीन महीने के भीतर कमेटी का विस्तार किया जाएगा। नई कमेटी समाज के धार्मिक और सामाजिक मुद्दों के साथ समाज हित में काम करेगी। बैठक की अध्यक्षता हातू मुंडा लक्षीश्वर सरदार ने की।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष श्रीपति सरदार, पूर्व सचिव रघुनाथ सरदार सहित कई सदस्य और 50 गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए काम करने पर जोर दिया।

See also  राशन घोटाले का आरोप लगाकर डीलर ने डीसी से लगाई गुहार, सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed