Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  “सांसद खेल महोत्सव” का समापन समारोह गुरुवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर इस महोत्सव की शुरुआत 24 सितंबर को हुई थी।जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों से 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर भाग लिया. ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी छिपी कला प्रदर्शित की. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से हजारों खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, योगासन, फुटबॉल, तीरंदाजी और ताइक्वांडो सहित नौ खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।मीडिया से बातचीत में सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सरयू राय ने आयोजकों एवं खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर गांवों में छिपी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु यह महोत्सव आयोजित किया गया. चयनित खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  4542 आवेदन अटके, पोर्टल बंद होने से भवन नियमितीकरण की प्रक्रिया ठप

Thanks for your Feedback!

You may have missed