गोविंदपुर में ठेकाकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पटेलनगर रोड नंबर-4 स्थित क्वार्टर नंबर-14 में चोरी हुई है। चोरों ने लाफार्ज कंपनी के ठेकाकर्मी कृष्णा प्रसाद के घर पर धावा बोला था। चोर यहां से घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए हैं। गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कृष्णा प्रसाद अपने परिवार के साथ इसी क्वार्टर में रहते हैं। पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चोरों ने क्वार्टर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।चोर सीधे पहली मंजिल पर कृष्णा प्रसाद के हिस्से में पहुंचे और वहां मौजूद कमरों को खंगाला। अलमीरा का लॉकर तोड़ दिया। इसमें रखे नकद रुपये और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह कृष्णा प्रसाद की पत्नी तीसरी मंजिल से नीचे पहली मंजिल पर पहुंचीं।उन्होंने मेन गेट का ताला टूटा देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए. पूरे घर में अव्यवस्था देख सभी स्तब्ध रह गए.
पुलिस ने घर का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है. पीड़ित कृष्णा प्रसाद के बयान पर गोविंदपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं, कृष्णा के भाई योगेंद्र प्रसाद, जो टाटा मोटर्स में ठेकाकर्मी हैं, ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य एक साथ सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed