समान वेतन की मांग को लेकर आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन, सरकार से जल्द फैसले की मांग

Advertisements

जमशेदपुर :

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ग्रेजुएट्स ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिसिन (एआइओजीआइएम) के रामगढ़ ब्रांच ने विधायक सरयू राय को मानगो स्थित गांधी मैदान में एक ज्ञापन सौंपा. इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंध आयुष चिकित्सकों को नियमित आयुष चिकित्सकों के समान वेतनमान देने की मांग की गयी है. डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से वे नियमित चिकित्सकों की तरह सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन और सुविधाओं में भारी असमानता बनी हुई है। इसको लेकर उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने सरकार से वेतन विसंगति दूर करने, समान वेतन लागू करने और उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा वित्त विभाग को भी भेजी गयी है. इस दौरान डॉ हिदायत, डॉ शहबाज, डॉ निगार तरन्नुम, डॉ उदय प्रकाश, डॉ अर्चना सिंह, डॉ सविता कौसर, डॉ मुंडा, डॉ राजेश, डॉ संजीव, डॉ पंकज शर्मा, डॉ एस झा, डॉ प्रशांत, डॉ मिंटू, डॉ नमिता झा, डॉ किरण सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

About The Author

See also  महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर ‘रन फॉर डीएवी’, करीब 300 छात्र-छात्राओं ने लगाई दौड़

You may have missed