भगवान तो प्रेम में बंध जाते हैं -आराधना शास्त्री, कृष्ण जन्म पर श्रद्धालुओं ने मनाई खुशियां

0
Advertisements
Advertisements

दावथ ( रोहतास):-  बिठवा में चल रहे रुद्र महायज्ञ में अयोध्या से प्रवचन करने आई आराधना शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा मे श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के जन्म पर झूमते हुए खुशियां मनाई।
आराधना शास्त्री ने श्रीकृष्ण लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण नित्य ही माखन चोरी लीला करते हैं। मां यशोदा के बार-बार समझाने पर भी श्रीकृष्ण नहीं मानते हैं तो मां यशोदा ने भगवान को रस्सी से बांधना चाहा पर भगवान को कौन बांध सकता है, लेकिन भगवान मां की दयनीय दशा को देखते हुए स्वयं बंध जाते हैं। इसलिए भगवान को न धन, पद व प्रतिष्ठा से नहीं बांध सकता। भगवान तो प्रेम से बंध जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्म की झांकी ने सभी का मनमोहा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए श्रीकृष्ण को जन्म की बधाई दी। इस मौके पर मिठाई, खिलौने, टाफी आदि का वितरण किया गया। कथा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पटना एयरपोर्ट पर टाइल गिरने का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Thanks for your Feedback!

You may have missed