₹1 करोड़ की अवैध लॉटरी का बड़ा खुलासा, मिनी प्रिंटिंग प्रेस पर पुलिस की कार्रवाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : निरसा अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के बड़े कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक मिनी प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी टिकटें, मिनी प्रिंटिंग प्रेस, कटिंग और प्रिंटिंग मशीनों समेत बड़ी मात्रा में उपकरण जब्त किए गए। यह पूरा अवैध कारोबार बीसीसीएल के एक जर्जर और सुनसान सरकारी क्वार्टर से संचालित किया जा रहा था।निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में चिरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच में सामने आया कि यहां छपने वाली अवैध लॉटरी केवल धनबाद तक सीमित नहीं थी, बल्कि पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में भी सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ के आधार पर पूरे सिंडिकेट, मुख्य सरगना तथा सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सिंदरी टाउन स्टेशन पहुंचे ECR के GM, यात्री सुविधाएं बेहतर करने का भरोसा; ट्रैक-सिग्नलिंग का भी लिया जायजा

You may have missed