हनीट्रैप के शक में युवती गिरफ्तार, हत्या की साजिश में आतंकी कनेक्शन से सनसनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की कथित साजिश की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस की मदद से साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के ग्वालखोर गांव से 21 वर्षीय अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी हमीम मंडल पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में था और व्हाट्सएप के जरिए शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी साझा करता था।अर्पिता सरकार कॉलेज की छात्रा है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह पिछले चार वर्षों से हमीम मंडल के संपर्क में थी और दोनों की चार बार मुलाकात भी हो चुकी थी। शुरुआती जांच में उसके हनीट्रैप के जरिए लोगों को जाल में फंसाने की आशंका जताई गई है। झारखंड से हिरासत में लेने के बाद एसटीएफ उसे पश्चिम बंगाल के बर्धमान ले गई, जहां मुख्य आरोपी के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे टेरर और हनीट्रैप नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ब्लैकमेल और शादी के दबाव से तंग युवक ने दी जान, आरोपों से मचा हड़कंप

You may have missed