साधु बनकर महिला को बनाया शिकार, 72 घंटे में तीन ठग गिरफ्तार

Advertisements

धनबाद : बरोरा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल हरिणा बगान कॉलोनी में साधु का वेश धारण कर एक महिला को झांसे में लेकर उसके मंगलसूत्र का करीब तीन ग्राम सोने का लॉकेट ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन बहुरूपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया लॉकेट बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।28 जुलाई को दो युवक साधु बनकर संजीव प्रसाद के घर पहुंचे थे। दक्षिणा मांगने के बहाने उन्होंने घर की महिला को बातचीत में उलझाया और उसके गले से मंगलसूत्र का लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर 31 जुलाई को बरोरा थाना में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। ग्रामीण एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने हरिणा बस्ती में छापेमारी कर बिहार के रोहतास जिले के रकियान बिगहा निवासी सत्येंद्र लाठौर (44), सुमन कुमार (23) और इंदल लाठौर (46) को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का लॉकेट बरामद हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने धनबाद या आसपास के जिलों में इसी तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  हाईकोर्ट का फैसला: जैप के 91 चतुर्थवर्गीय कर्मियों को मिलेगा पूरा बकाया वेतन

You may have missed