श्रीडूंगरी में होटल निर्माण को लेकर संग्राम, रास्ता विवाद में बिल्डर सुखदेव महतो की पिटाई, महिला ने लगाया धमकी देकर जमीन बिकवाने का आरोप

Advertisements

आदित्यपुर :- सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित श्रीडूंगरी बस्ती में होटल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। एक ओर बिल्डर श्रीनाथ होम्स के संचालक सुखदेव महतो होटल निर्माण करा रहे हैं, तो दूसरी ओर बस्ती के लोग निर्माण स्थल तक आने-जाने के रास्ते को लेकर विरोध जता रहे हैं। शनिवार को यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब बिल्डर पुलिस की मौजूदगी में कुड़मी सेना के नेता लालटू महतो के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी दौरान बिल्डर के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप सामने आया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिला ने लगाया धमकी देकर जमीन बेचने का दबाव बनाने का आरोप

घटनास्थल पर मौजूद बस्ती की एक महिला ने बिल्डर सुखदेव महतो और लालटू महतो पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना था कि कुछ लोग कथित तौर पर 10-12 युवकों के साथ बार-बार बस्ती में पहुंचकर उन पर जमीन बेचने का दबाव बनाते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें कोर्ट में परेशानी खड़ी करने की धमकी भी दी जा रही है। हालांकि, इन आरोपों को लेकर संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं । फिलहाल विवादित स्थल पर निर्माण कार्य रोक दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

रास्ते के विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामसभा में भी उठा था मामला

See also  नवरात्रि में कांग्रेस के आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी का निशाना, संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिल्डर ने एक विधवा महिला से होटल निर्माण के उद्देश्य से जमीन खरीदी है। लेकिन खरीदी गई जमीन तक पहुंचने के रास्ते को लेकर बस्तीवासियों के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर बस्ती में ग्रामसभा भी आयोजित की गई थी। ग्रामीणों की ओर से बिल्डर को तत्काल निर्माण कार्य रोकने और दशहरा के बाद आपसी सहमति से निर्णय लेने की बात कही गई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप लगाया जा रहा है।

बस्तीवासियों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर आने-जाने वाली सड़क पर गिट्टी और बालू गिराकर रास्ते को बाधित किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी रहने के कारण पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को विवाद बढ़ गया और बिल्डर के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इधर घटना के बाद मामला आदित्यपुर थाने तक पहुंच गया है। खबर के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और अपने-अपने पक्ष के समर्थन में वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं। बिल्डर सुखदेव महतो की शिकायत के अनुसार, वह होटल का निर्माण करा रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ विवाद किया। दूसरी ओर, ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर निर्माण सामग्री गिराए जाने से उनका रास्ता बाधित हो रहा था और इसी कारण विरोध की स्थिति बनी।

See also  बीआइएस ने 15 उद्योगों को किया सम्मानित, मानक महोत्सव में स्वच्छ ऊर्जा पर जोर

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed