ईरान-इजरायल जंग से गैस संकट गहराया, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

0
Advertisements

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखने लगा है। ईरान द्वारा कतर के रास लाफान LNG गैस हब पर किए गए हमले से उत्पादन क्षमता करीब 17% तक घट गई है, जिससे दुनिया भर में गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इस हमले के पीछे इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर की गई कार्रवाई को वजह माना जा रहा है, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस संकट का सीधा असर भारत पर पड़ सकता है, क्योंकि भारत अपनी LNG जरूरतों का बड़ा हिस्सा कतर से आयात करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को मिलने वाली गैस सप्लाई में कटौती की आशंका है, जिससे ऊर्जा संकट और कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि भारत वैकल्पिक स्रोतों पर भी काम कर रहा है, लेकिन मौजूदा हालात ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।

About The Author

See also  अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, चार लोगों को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed