बेलघरिया एक्सप्रेस-वे पर गैंगवार, कुख्यात राजा दत्त की मौत से मचा हड़कंप






कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बेलघरिया एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के खूनी गैंगवार की घटना सामने आई। गोलीबारी में कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, खलिसाकोटा इलाके में राजा दत्त अपने साथियों के साथ पहुंचा था, तभी दूसरे गुट के लोग वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने राजा से हथियार छीनकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजा और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राजा दत्त को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।


