बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री, बाइक रैली के बाद दाखिल किया नामांकन

Advertisements

पटना : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले उन्होंने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। इसके साथ ही प्रशांत किशोर पहली बार सीधे चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस सीट पर मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जन सुराज पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतरने के बाद प्रशांत किशोर की यह पहली सक्रिय चुनावी भागीदारी है। नामांकन के बाद उन्होंने चुनाव अभियान को और तेज करने का संकेत दिया है।

About The Author

See also  सीआईएससीई नेशनल कैरम चैंपियनशिप में बिहार-झारखंड ने जीते चार पदक, ओवरऑल तीसरा स्थान

You may have missed