गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का होगा अंतिम संस्कार, पुलिस हिरासत में पत्नी के शामिल होने की संभावना

Advertisements

पलामू : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार पलामू जिले के नावाडीह में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पत्नी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम में लाया जा सकता है।सुजीत सिन्हा की मौत जेल स्थानांतरण के दौरान जामताड़ा में हुई पुलिस मुठभेड़ में हुई थी। पुलिस के अनुसार, साहेबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाने के दौरान कथित तौर पर भागने की कोशिश के बाद मुठभेड़ हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.अंतिम संस्कार को लेकर नावाडीह में तैयारियां की जा रही हैं। सुजीत सिन्हा लंबे समय से झारखंड के चर्चित अपराधियों में शामिल रहा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकले 31 वर्षीय युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

You may have missed