हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बोदरा ने कबूली बदले की साजिश

Advertisements

जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में नया खुलासा सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा से पूछताछ के दौरान बदले की साजिश रचने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां हत्या से जुड़े सभी पहलुओं, आरोपियों की भूमिका और घटना की पूरी योजना को लेकर जानकारी जुटा रही हैं।जांच के अनुसार, पुलिस टीम पहले से गिरफ्तार आरोपियों, जब्त हथियारों, डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ में मिले तथ्यों का मिलान कर रही है। बोदरा को इस मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है, जिसने बाद में अदालत में आत्मसमर्पण किया था। मामले की जांच आगे भी जारी है और पुलिस अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.हिमांशु सिंह की हत्या बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एंड कैफे के बाहर हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर कार्रवाई शुरू की थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अवैध कोयला लदे पांच हाइवा जब्त, SISF और CISF की संयुक्त कार्रवाई

You may have missed