महालक्ष्मी मंदिर में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, समाज की एकजुटता का दिया संदेश

Advertisements

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मूर्ति स्थापना के साथ श्री गणेश पूजन की शुरुआत हुई। शाखा के कोषाध्यक्ष सत्री संधी ने सपत्नीक पूजा संपन्न कराई। ढोल-नगाड़ों और प्रार्थनाओं के बीच मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा। शाखा के सचिव बबलू अग्रवाल ने कहा कि गणपति बप्पा का आगमन केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामूहिक शक्ति का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, संयम और संगठन शक्ति के देवता हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बबलू अग्रवाल ने कहा कि समाज और देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना एकजुट होकर, विवेक और साहस के साथ करना चाहिए। शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि गणेश पूजा के अवसर पर महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता श्री गणेश के पूजन से सभी को प्रकृति और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

गणेश उत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, सचिव बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्री संधी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विजय आनंद मुनका, पुनीत कांवटिया, ओमप्रकाश शिनोलिया, संतोष अग्रवाल, महावीर मोदी, सांवरमल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, दीपक चेतानी, कुशल गनेड़ीवाल और कमलेश अग्रवाल समेत कई सदस्यों का योगदान रहा।

 

About The Author

You may have missed