गम्हरिया: अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालक को गम्हरिया पुलिस ने दबोचा, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप…

0
Advertisements

गम्हरिया: सरायकेला जिला के गम्हरिया पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने सिंधुकोपा नदी से अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर और चालकों को पकड़ा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वही गम्हरिया पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सिंधुकोपा नदी तट से अवैध बालू का उठाव चोरी-छुपे किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया. जहां सिंधुकोपा नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने सामरम गांव के पास पकड़ा. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल मुर्मू और ठाकुर मार्डी को भी मौके से हिरासत में लिया. दोनो ट्रैक्टर चालक राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं .इस संबंध में गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किए जाने के बाद विधिवत सूचना दी गई है. जिसके बाद ट्रैक्टर समेत चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है.

बता दे प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधुकोपा नदी तट के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट से अवैध उठाव संबंधित लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. जिससे दो थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण बालू माफिया आसानी से अवैध खनन कर बच रहे थे लेकिन गम्हरिया पुलिस के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गई है.

About The Author

Thanks for your Feedback!