अग्निशमन विभाग ने नुक्कड़ नाटक के जरिए आग से बचाव के दिये सुझाव

0
Advertisements

दावथ ( साहिल राज ):- दावथ प्रखड अंतर्गत अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के लिए पुर्वाभ्यास कराया गया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने गर्मी के आइल समइया गे मईया.., हवा पछुआ बहेला गे.., खाना बने तो पानी रखो पास सहित अन्य गीत व नाटक के जरिए जागरूक किया गया।
इसके अलावा फायर स्टेशन के अधिकारी व कर्मियों द्वारा सिलेंडर में आग लगने पर उसपर काबू पाने के तरीकों को बताया गया।
मवेशियों के लिए आग से सुरक्षा के उपाय, खलिहान में अग्नि सुरक्षा पर ध्यान देने वाली बातों व घर में आग लगने से बचाव की भी जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अग्निक चालक सुनील कुमार पासवान ने कहा कि खाना पकाते समय सिथेटिक कपड़ों से परहेज करें। घर में हमेशा ड्रम में पानी व छोटी बाल्टी में बालू भरकर रखें। जिला समादेष्टा ने बताया कि गैस सिलेंडर से आग की लपटें निकलते समय सूती कपड़े को पानी में भिगोकर लपटों को बंद कर देना चाहिए। मौके पर अग्निक अनिल कुमार अंकज कुमार बिनोद मंडल गृह रक्षक जनेश्वर पांन्डे भारतीय कला मंच सासाराम के तबला वादक भीमबली यादव, हारमोनियम वादक राजू प्रसाद, बुधराम जी, भांगरीत,गीता जी सेमरी पंचायत सरपंच अनिता देवी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed