झारखंड में खुलेगा फिल्म इंस्टीट्यूट, एक्टिंग से लेकर राइटिंग तक की मिलेगी ट्रेनिंग
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड में फिल्म और अभिनय से जुड़े युवाओं के लिए नई पहल की तैयारी है। राज्य में फिल्म इंस्टीट्यूट खोलने की योजना बनाई जा रही है, जहां छात्रों को एक्टिंग, लेखन और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
Advertisements

Advertisements

इस संस्थान के जरिए राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को सिनेमा क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यहां अभिनय के साथ-साथ कहानी लेखन, स्क्रीनप्ले और फिल्म से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी देने की योजना है। झारखंड में पहले से भी फिल्म शिक्षा से जुड़े कुछ संस्थान और पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।


