असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी
Advertisements

रांची : झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट अनिवार्य किए जाने की योजना है। इससे भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का उद्देश्य है।
Advertisements

नई प्रक्रिया लागू होने के बाद चयन में केवल शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू पर निर्भरता कम होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी भूमिका निभाता है।


