गाड़ी पार्किंग को लेकर पुलिस और पब्लिक के बीच हुई भयंकर झड़प, ग्रामीणों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप , तक़रीबन एक घंटे रहा सडक जाम , ग्रामीणों की मांग -आरोपी पुलिसकर्मियो पर हो कार्रवाई

Advertisements

संझौली(रोहतास):- थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास शादी समारोह में पूजन करने आए युवक के साथ मारपीट के बाद पुलिस पब्लिक झड़प हो गई। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क जाम किया और आरोपित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड से कन्हैया जी के यहां से काली मंदिर पूजन करने आए थे। सड़क पर गाड़ी लगी थी इस गाड़ी को हटाने के लिए पुलिसकर्मी ने कहा। जिस पर गाड़ी हटाने की बात ग्रामीणों ने की ।लेकिन गाड़ी हटाने के पहले ही पुलिस कर्मियों द्वारा  मारपीट की जाने लगी  जिसमे दीपक कुमार घायल हो गए। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प में तब्दील हो गई ।पुलिसकर्मी किसी तरीके से वहां से निकल कर थाने पहुंचे। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। और इसमें एक पुलिसकर्मी की निलंबित करने की मांग करने लगे । लगभग 45 मिनट जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम को हटवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की आवेदन थाने में दी गई है पुलिस मामले की जांच कर करवाई करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed