बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे फखर जमान, PCB के फैसले को दी चुनौती… बढ़ा बवाल
Advertisements

लाहौर : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बॉल टेम्परिंग मामले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज फखर जमान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कथित तौर पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में की गई, जिसे अंपायरों ने नोटिस करते हुए टीम पर पांच रन की पेनल्टी भी लगाई थी।
Advertisements

Advertisements

फखर जमान ने इन आरोपों को नकारते हुए PCB के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष बताया और अब इस सजा के खिलाफ अपील करने का विकल्प भी उनके पास है। इस पूरे मामले ने PSL में हलचल बढ़ा दी है और क्रिकेट जगत में इस पर लगातार चर्चा हो रही है।


