अमेरिका को खुला खत, ईरानी राष्ट्रपति ने ट्रंप की नीति पर उठाए सवाल… बढ़ा तनाव

0
Advertisements

तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका के लोगों को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान आम अमेरिकी नागरिकों का दुश्मन नहीं है और दोनों देशों के लोगों के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। इस पत्र के जरिए उन्होंने सरकारों और आम जनता के बीच फर्क स्पष्ट करने की कोशिश की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पेजेशकियन ने अपने संदेश में अमेरिकी नेतृत्व की “अमेरिका फर्स्ट” नीति पर भी सवाल उठाया और पूछा कि क्या मौजूदा हालात में यह वास्तव में अमेरिकी जनता के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान को खतरे के रूप में पेश करना राजनीतिक और आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है और इससे संघर्ष को बढ़ावा मिलता है।

राष्ट्रपति ने पत्र में संवाद और कूटनीति की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि दुनिया एक अहम मोड़ पर खड़ी है, जहां टकराव की जगह बातचीत का रास्ता अपनाना जरूरी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में अमेरिका, ईरान और इज़राइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के टिकट 1,600 से 18,000 रुपए तक, बिक्री की जानकारी बाद में होगी जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed