वियतनाम में सड़क हादसे में दो भारतीयों की मौत, बाइक से जा रहे थे विनय यादव और राजा कुमार वर्मा

Advertisements

दलात : वियतनाम के दलात शहर में शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में कदमा शास्त्रीनगर निवासी विनय यादव और रांची निवासी राजा कुमार वर्मा की मौत हो गई। दोनों बाइक से दलात से डोंग नाई सिटी की ओर जा रहे थे। हादसा स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5.45 से 6 बजे के बीच प्रेन्न पास पर दतानला वाटरफॉल के पास एक मोड़ पर हुआ। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उस समय सड़क गीली थी और बाइक दूसरे लेन में जाकर सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टक्कर में राजा कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विनय यादव कदमा के शास्त्रीनगर का रहने वाला था और वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम करता था। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और यातायात अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घटना की सूचना जमशेदपुर में विनय यादव के परिजनों को दी गई। परिजनों के अनुसार, सोमवार को विनय के शव को एयरलिफ्ट कर जमशेदपुर लाने की तैयारी है। इसके बाद यहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

About The Author

See also  सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, वर्ष 1996 से हो रहा पूजा का आयोजन

You may have missed