राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का उद्घाटन, 24 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

Advertisements

रांची : रांची क्लब लिमिटेड में 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 हो रहा है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी मौजूद थे। एक्सपो का मकसद केंद्र सरकार की योजनाओं, सरकारी संस्थानों की उपलब्धियों और वैज्ञानिक प्रगति की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्यपाल ने झारखंड के स्थानीय उत्पादों को अच्छी गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक और मजबूत ब्रांडिंग के जरिए देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया से कारोबार बढ़ाने की अपील की। संजय सेठ ने कहा कि भारत अब सिर्फ आयात करने वाला नहीं, बल्कि निर्यात करने वाला देश बन रहा है।

एक्सपो में इसरो, कोल इंडिया, सीसीएल, एपीडा, बीआईएस, सीएसआईआर, एनटीपीसी माइनिंग, जन औषधि परियोजना, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, आईसीएआर, ट्राइब्स इंडिया, नालको, टी बोर्ड, आईआरसीटीसी, आईसीएमआर, राष्ट्रीय महिला आयोग और मेकॉन समेत कई संस्थानों ने स्टॉल लगाए हैं।

About The Author

See also  भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर कांग्रेस का पलटवार, विजय शंकर नायक ने उठाए सवाल

You may have missed