भीषण गर्मी में बिजली ने बढ़ाई परेशानी, रोज 3-4 घंटे की कटौती से लोग बेहाल

0
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद भी पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम के शहरी इलाकों में रोजाना 3 से 4 घंटे तक लोड शेडिंग की जा रही है। कई क्षेत्रों में बिना किसी सूचना के बार-बार बिजली गुल होने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।मानगो, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, परसुडीह और बागबेड़ा समेत कई इलाकों में बिजली संकट गहराया हुआ है। अनियमित बिजली आपूर्ति का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ रहा है, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण इलाकों में हालात और खराब बताए जा रहे हैं, जहां रातभर बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बिजली संकट का असर औद्योगिक इकाइयों पर भी दिखाई देने लगा है। आदित्यपुर समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग के अनुसार गर्मी बढ़ने से कोल्हान में बिजली की मांग करीब 700 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि पहले यह 500 से 600 मेगावाट के बीच रहती थी। बढ़े हुए लोड के कारण कई फीडर और सब-स्टेशन ओवरलोड हो रहे हैं, जिससे ट्रिपिंग और तकनीकी खराबी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी राज्य की खराब बिजली व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed