बागबेड़ा में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी पर बीयर बोतल से किया हमला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 24 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, आरोपी के. श्याम अपने घर में शराब पी रहा था। जब उसकी पत्नी साईना परवीन ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर बीयर की बोतल तोड़कर पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला किसी तरह वहां से बचकर निकली और चार दिन बाद साहस जुटाकर बागबेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि घरेलू हिंसा के मामलों में चुप न रहें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

See also  प्रयत्न संस्था द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया गया भोजन वितरण

Thanks for your Feedback!

You may have missed