XLRI जमशेदपुर में आज 70वां दीक्षांत समारोह, ICICI बैंक के CEO संदीप बख्शी होंगे मुख्य अतिथि

0
Advertisements

जमशेदपुर : XLRI – Xavier School of Management में आज, शनिवार 28 मार्च को 70वां वार्षिक दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह समारोह शाम 5 बजे टाटा ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति की संभावना है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ICICI Bank के सीईओ Sandeep Bakhshi मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्हें औद्योगिक और सामाजिक शांति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘सर जहांगीर गांधी मेडल’ से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के सफल छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा और पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और शोध कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से होगी, जिसके बाद संस्थान के निदेशक वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और चेयरमैन का संबोधन होगा। इसके अलावा, संस्थान में लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, जिससे यह समारोह और भी खास बन जाएगा।

About The Author

See also  रणजी तैयारी तेज, तमिलनाडु से तीन दिवसीय अभ्यास मैच 3 से 5 अक्तूबर तक

Thanks for your Feedback!

You may have missed