रामनवमी पर अखाड़ों में पहुंचे बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता, श्रीराम को बताया प्रेरणास्रोत

0
Advertisements

जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न अखाड़ों और मंदिरों में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर Banna Gupta और मानगो की मेयर Sudha Gupta ने कई स्थानों का दौरा कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ, मानगो कलिका नगर, राजेंद्र नगर, दाईगुट्ठ शिव मंदिर, हिलव्यू कॉलोनी और जवाहरनगर (रोड नंबर 14) सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामनवमी उत्सव, रामायण पाठ और भजन संध्या कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और पगड़ी पहनाकर तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि रामनवमी हमें सत्य के मार्ग पर चलने, धैर्य रखने और त्याग की भावना अपनाने की सीख देती है।

उन्होंने समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए लोगों से प्रेम, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।

About The Author

See also  घने कुहासे से रांची एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित, कोलकाता की फ्लाइट रद्द और चार विमान लेट

Thanks for your Feedback!

You may have missed