प्रयत्न संस्था द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया गया भोजन वितरण



JAMSHEDPUR: सामाजिक कल्याण और मानवता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज प्रयत्न संस्था द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन,राम मंदिर बिस्टुपुर एवं रोटरी शेल्टर में सैकड़ों जरूरतमंद, दैनिक वेतन भोगी लोगो के बीच भोजन वितरित किया गया।इस परोपकारी कार्य का उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक सहायता पहुँचाना था, जो दैनिक रूप से भोजन की अनिश्चितता का सामना करते हैं।इस अभियान के माध्यम से लगभग 100 से अधिक लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। यह पूरा कार्यक्रम संस्था के कर्मठ स्वयंसेवकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष समर झा ने इस अवसर पर कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। हमारा संगठन केवल एक दिन का भोजन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारा समाज के प्रति इतना प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। संस्था के सभी सदस्यो ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य प्रत्येक रविवार को आयोजित किये जाएंगे ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अंकित,राहुल,रौशन,देवशीष ,हर्ष,
आकाश,दुर्गेश आशीष,मदुरेश,कुलदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



