सोनारी एफ रोड पर खड़ी कारों के शीशे तोड़े, CCTV में कैद हुआ आरोपी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एफ रोड पर शुक्रवार देर शाम एक युवक द्वारा खड़ी कारों के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई है। इस पूरी वारदात का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लाठी लेकर सड़क किनारे खड़ी कारों पर हमला कर रहा था। उसने एक-एक कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक कारों को नुकसान पहुंचा है।

घटना के समय आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। जो लोग दूर से इस घटना को देख रहे थे, वे भी युवक की हरकतों से घबराकर पास आने से बचते नजर आए।

जब वाहन मालिकों ने अपनी कारों की स्थिति देखी, तो वे हैरान रह गए और तुरंत सोनारी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

See also  नोआमुंडी में लापता महिला की घर वापसी, ‘प्रभात खबर इम्पैक्ट’ से परिवार में लौटी खुशियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed