भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा बने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : गृह मंत्रालय ने रविवार दोपहर दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर की घोषणा की। गृह मंत्रालय ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा कि “संजय अरोड़ा, आईपीएस (टीएन:88), महानिदेशक, आईटीबीपी की एजीएमयूटी कैडर में प्रतिनियुक्ति की दशा में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक एस.एल. थाओसेन, आईपीएस (एमपी:88) आईटीबीपी डीजी के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

 1997 से साल 2000 तक ITBP की बटालियन की कमान संभाली 

संजय अरोड़ा ने साल 1997 से साल 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर ITBP में सेवा दे चुके हैं। संजय अरोड़ा ने साल 1997 से साल 2000 तक उत्तराखंड के मातली में ITBP की बटालियन की कमान संभाली थी। उस दौरान वे जवानों को दिन में तीन सेब खाने पर जोर देते थे। इसीलिए उन्हें आजतक ‘तीन सेब साहब’ के नाम से जाना जाता है।

इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना थे। आज वह अपने पद और सेवा के रिटायर हो जाएंगे। राकेश अस्थाना को पिछले वर्ष 1 साल का सेवा विस्तार देने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। तमिलनाडु कैडर के 1988-बैच के अधिकारी अरोड़ा को अगस्त 2021 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का डीजी नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर 2021 को भारत-चीन LAC गार्डिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed