जर्जर पुल बना हादसों का खतरा, ग्रामीणों में दहशत, सड़क की हालत पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

शेखपुरा : बरबीघा-मेहूस सड़क मार्ग पर भद्रथी मोड़ के पास स्थित पुल की जर्जर हालत लोगों के लिए लगातार खतरा बनती जा रही है। यह पुल लंबे समय से मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह रास्ता आसपास के कई गांवों को जोड़ता है, इसलिए इस पर आवाजाही काफी अधिक होती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों ने बताया कि पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हल्की बारिश में भी फिसलन और टूट-फूट का खतरा बढ़ जाता है। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी मरम्मत नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

See also  चलती लोकल ट्रेन में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी, यात्रियों में दहशत

Thanks for your Feedback!

You may have missed